फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A two-member investigation team took a sample by digging the road

सड़क की खुदाई कर दो सदस्यीय जांच टीम ने लिया नमूना

Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
A two-member investigation team took a sample by digging the road
सड़क की खुदाई कर दो सदस्यीय जांच टीम ने लिया नमूना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अनियमिता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम ने निर्माणाधीन पकड़ी से सियरापार सड़क की खुदाई कर नमूना लिया। जांच टीम का कहना है कि सड़क की टेक्निकल जांच के लिए एकत्रित नमूने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
जिले में नौगढ़-गोरखपुर एनएच की पकड़ी-सियरापार सड़क दुमदुमवा, महुलानी, महदेवा, चोरई, चोरवर, सियरापार गांवों को जोड़ती है। इसके अलावा छितरापार, महदेवा आदि गांवों के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। साथ ही सियरापार के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पूर्ण होने पर कछार क्षेत्र के कई गांव के लोग इस सड़क के माध्यम से जिला मुख्यालय तक आवागमन कर सकेंगे। इस सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। जिस कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पकड़ी से सियरापार तक पांच किमी सड़क का 3.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से 14 जून 2021 से कार्य प्रारंभ कराया गया है, जिसे 13 जून 2022 तक पूर्ण करना है।
विज्ञापन

डीएम की तरफ से गठित दो सदस्यीय जांच टीम में शामिल डीसी मनरेगा संजय शर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंच सड़क की खुदाई कर नमूना एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया है। डीसी मनरेगा ने बताया कि मौके पर जांच की गई, टेक्निकल रिपोर्ट मिलने के साथ जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता की हुई थी शिकायत
सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए समाजसेवी विनोद सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने मानक के विपरीत अर्थवर्क ठीक तरीके से नहीं कराने, पानी का प्रयोग नहीं करने, पटरी का निर्माण नहीं करने, डस्ट की जगह मिट्टी का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। डीएम दीपक मीणा ने सड़क की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed