{"_id":"6a889fb517769e902d033048","slug":"a-toilet-will-be-constructed-at-the-sports-ground-at-a-cost-of-nine-lakh-rupees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-163229-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेल मैदान में नौ लाख से बनेगा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेल मैदान में नौ लाख से बनेगा शौचालय
Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज के खेल मैदान में विद्यार्थियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने शुक्रवार को नौ लाख रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। शौचालय का निर्माण 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया जाएगा। इसके बनने से खेल मैदान में आने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने खेल मैदान में शौचालय निर्माण की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने रखी थी। अध्यक्ष ने मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को शिलान्यास किया। इस मौके पर सुनील अग्रहरि ने कहा कि पूरा नगर उनका परिवार है। बच्चों और नगरवासियों की जरूरतों को पूरा करना और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की मांग पर त्वरित कार्रवाई के लिए विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की सराहना की।
शिलान्यास कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, रवि अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, अनिल अग्रहरि, रामधनी मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी सहित शिक्षकगण, नगर पंचायत कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, रवि अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, अनिल अग्रहरि, रामधनी मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी सहित शिक्षकगण, नगर पंचायत कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन