{"_id":"69ab14b2416833fd5b0cb145","slug":"a-three-member-team-will-investigate-the-death-of-the-child-in-the-womb-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154574-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रसूत की मौत के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीमप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रसूत की मौत के मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीमप
Fri, 06 Mar 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के एक निजी अस्पताल में एक प्रसूता संगीता (28) पत्नी विजय कुमार की ऑपरेशन के दौरान बुधवार देर रात मौत के मामले में तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है। इसमें नोडल एमएम त्रिपाठी, डॉ. शाहीन खान, सीएचसी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप जायसवाल शामिल हैं।
सीएमओ ने जांच कर रिपोर्ट मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में प्रसूता के पति विजय ने इलाज में लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सूचना के आधार लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लिखित शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी में है। वहींं, सीएमओ ने अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लिया है।
जानकारी के अनुसार, नेपाल की सिसहनिया निवासी संगीता (28) पत्नी विजय कुमार पिछले एक साल से मायके में थी। भाई सागर निवासी पटली जंगल थाना सदर ने बताया कि गर्भवती होने के बाद से वह मायके में ही थी। दो माह पहले पति मुंबई से गांव आए थे। प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां सर्जरी करने के लिए भर्ती कर लिया गया। ऑपरेशन के बाद संगीता की हालत बिगड़ गई, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की गई है। मौत के बाद अस्पताल संचालक भटकाते रहे। शिकायती के बाद पहुंची पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने सदर पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए तीन डॉक्टरों की टीम जांच के लिए बनाई गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।