{"_id":"6a4f60e8f93a3325c5075f8b","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-high-tension-pole-in-the-chauri-chaura-area-of-gorakhpur-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अनियंत्रित कार हाईटेंशन पोल से टकराई, कार का एयरबैग खुलने से बची चालक की जान- टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनियंत्रित कार हाईटेंशन पोल से टकराई, कार का एयरबैग खुलने से बची चालक की जान- टला बड़ा हादसा
Thu, 09 Jul 2026 02:21 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:21 PM IST
सार
हरीश जायसवाल जायसवाल सुबह 6 बजे अपनी नई कार लेकर रेलवे स्टेशन रोड की तरफ किसी काम से आए थे। जैसे ही उनकी कार चौरीचौरा थाने के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
खंबे से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर चौरीचौरा थाने के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना होते-होते बच गई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रहा कि दुर्घटना के वक्त कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे कार चालक सुरक्षित निकल गए। चौरीचौरा के भोपा बाजार निवासी हरीश जायसवाल जायसवाल सुबह 6 बजे अपनी नई कार लेकर रेलवे स्टेशन रोड की तरफ किसी काम से आए थे।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी कार चौरीचौरा थाने के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर के कारण हाईटेंशन विद्युत पोल बीच से टेढ़ा हो गया, जबकि पास में ही स्थित एक अन्य सीमेंट का पोल टूटकर कार के ऊपर ही गिर गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान पास में खड़ा एक ठेला भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पोल की चपेट में आने से दुकानदार ईश्वर कसौधन के बाहर रखे प्लास्टिक के बंडल और लोहे का रैक भी टूट गए। बिजली का पोल टेढ़ा होकर रुक गया और सड़क पर नहीं गिरा, अन्यथा उस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फोरलेन पर यातायात बहाल करने के लिए पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बीच सड़क से हटवाया और थाने ले गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।