{"_id":"69e7e712197026d79f0a3183","slug":"a-procession-was-taken-out-with-21-hundred-urns-and-flowers-were-showered-from-a-helicopter-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156961-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 21 सौ कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 21 सौ कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। स्थानीय कस्बे के समीप मधपुर गांव में आयोजित 10 दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 21 सौ कलशों के साथ निकाली गई यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
सुबह करीब 10 बजे कथा स्थल से शुरू हुई यह शोभायात्रा सेमरी, बेलवा और बिस्कोहर होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन घाट तक पहुंची। करीब दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने लगभग सात किलोमीटर की पैदल यात्रा तय की। यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से चल रही थीं। हाथी, घोड़े, ऊंट और सुसज्जित रथों पर सजी भगवान श्रीराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विशेष आकर्षण के रूप में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। आयोजन समिति के धनीराम प्रजापति ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें अवधपुरी से आए जगतगुरु दिनेशाचार्य कथा वाचन करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंडित दुर्गेश शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।