फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A pit has been dug on the footpath for 20 days, making movement difficult.

Siddharthnagar News: 20 दिन से सड़क के फुटपाथ पर गड्ढा खोदकर छोड़ा, आवाजाही मुश्किल

Wed, 18 Feb 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A pit has been dug on the footpath for 20 days, making movement difficult.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते रुदौलिया बुजुर्ग गांव के समीप वाॅटर सप्लाई की पाइपलाइन सही करने के लिए खोदा गया फुटपाथ अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। गड्ढे के पास पड़ी मिट्टी पर चढ़कर एक ऑटो रिक्शा और कार आपस में टकरा चुके हैं।

हालांकि, इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। लोगों ने जिम्मेदारों से गड्ढे में मिट्टी डलवाने की मांग की है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर से धोबहा मार्ग पर रुदौलिया बुजुर्ग गांव के पास हर घर नल से जल योजना के तहत सड़क किनारे फुटपाथ पर डाली गई पाइपलाइप दोबारा मरम्मत के नाम पर खोदकर छोड़ दी गई है। सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण मुन्नू यादव, राम अजोर, चंद्रिका प्रसाद, झिनकाई, रामदीन यादव, मंगरे आदि लोगों का कहना है कि 20 दिन पहले सड़क का फुटपाथ खोदकर कुछ लोग वाटर सप्लाई का पाइप लाइन सही कर रहे थे। काम करने वाले लोग काम आधा-अधूरा छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed