{"_id":"6a0ca49c048e153edd018718","slug":"a-middle-aged-man-died-after-a-road-dispute-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-158466-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, अधेड़ की मौत
Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। क्षेत्र के पड़ाईन बनगवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमीरुल्लाह (55) घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय जमीरुल्लाह की मौत हो गई। वहीं, पुलिस मामले में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पथरा थाना क्षेत्र के पड़ाईन बनगवा गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। गांव निवासी इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक से घर से पथरा बाजार स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर गांव के सूर्यनाथ, उसकी पत्नी सरोज, पुत्र निलेश और पुत्री मुस्कान ने मिलकर उसे गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। मौके पर पहुंचे उसके पिता अमीरुल्लाह, बड़े पिता जमीरुल्लाह, अरबाज, कलीमुल्लाह और रुबीना को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार उनके सिर, हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घायल जमीरुल्लाह (55) को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर देर शाम उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पथरा ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।