{"_id":"654d38d4c88102f4ad0b2cbe","slug":"a-labour-died-by-current-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8019-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत की शटरिंग खोलते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत की शटरिंग खोलते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई बाजार मेें हुई घटना
गांव में पहुंची लाश, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव के टोला निबिहवा निवासी युवक की बृहस्पतिवार सुबह महरागंज जनपद के कोल्हुई बाजार में छत की शटरिंग खोलते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर टोला निबिहवा गांव निवासी मोहन (26) पुत्र जनार्दन शटरिंग का कार्य करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक, महराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार में मकान से शटरिंग खोलने के लिए सुबह पहुंचा था। उसे खोल रहा था कि छत के ऊपर से जा रहे बिजली के तार का ध्यान नहीं पड़ा और तार में लोहे का एंगल सट गया। इससे चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।
परिजन व मकान मालिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चल आए। पैतृक गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की शादी पांच साल पहले हुई था और दो बच्चे हैं। इसमें एक लड़की व लड़का है। रोजी-रोटी के लिए सोलह साल के उम्र से ही शटरिंग का काम करता था। जनार्दन के चार लड़के हैं। इसमें मृतक दूसरे नंबर का लड़का था। इसके मौत से पत्नी सहित पूरा परिवार टूट सा गया है।