फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A girl who went for a morning walk died by drowning in a pond.

Siddharthnagar News: सुबह टहलने गई किशोरी की पोखरे में डूबकर मौत

Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
A girl who went for a morning walk died by drowning in a pond.
शोहरतगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र के नीबी दोहनी में मंगलवार सुबह गांव के पूरब एक पोखरे के पास टहलने गई किशोरी पैर फिसल जाने से पोखरे में चली गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद परिवार के आग्रह पर पंचनामा करके सौंप दिया।
क्षेत्र नीबी दोहनी गांव की सुषमा (14) पुत्री टासी मंगलवार सुबह गांव के पूरब पोखरे की ओर टहलने गई। उसी दौरान पैर फिसल जाने की वजह से पोखरे में गिर गई। गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबकर मौत हो गईं। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे ढूंढने लगे। कुछ लोगों ने देखा कि पोखरे में एक शव उतराई हुई है। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

परिजन किशोरी का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस दी। मौके पर थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने किशोरी का शव पोखरे से बाहर निकलवाया। पिता टासी की ओर से पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed