{"_id":"5e1c9d338ebc3e881a4769f3","slug":"a-girl-saved-from-human-trafficking-siddharthnagar-news-gkp3370756102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्कर के चंगुल से लड़की को आजाद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्कर के चंगुल से लड़की को आजाद कराया
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने खुनुवां बॉर्डर से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान मानव तस्कर के चंगुल से एक लड़की को बचाया। जांच के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जवान सोमवार को सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। पिलर संख्या 556/53 के पास एक नेपाली पीड़ित लड़की को एक व्यक्ति लेकर जाता हुआ दिखा। संदिग्ध दिखने के बाद जवानों ने रोककर पूछताछ की तो पता चला कि पदम सिंह लमका गांव मैदान वार्ड नंबर थाना पालपा, जिला पालपा नेपाल ने बताया कि वर्तमान में वह अपने मौसा के साथ भारत के शहर गुड़गांव के सेक्टर नंबर 37 में रहकर मजदूरी करता हूं। वह पीड़ित नाबालिग लड़की की सहमति के बिना पीड़ित लड़की की मां तथा बड़ी बहन की रजामंदी से भारत के शहर गुड़गांव से नेपाल के बुटवल शहर में स्वयं शादी करने ले जा रहा था। पीड़ित लड़की ने पूछताछ में बताया कि अपनी मां तथा बड़ी बहन के साथ भारत के शहर गुड़गांव में रहती हूं। मां तथा बड़ी बहन भारत गुड़गांव में फैक्ट्री में काम करती हैं। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।