{"_id":"5fdcec168ebc3e3d970af8f1","slug":"a-fracture-in-head-of-priya-siddharthnagar-news-gkp377404546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन रिपोर्ट में प्रिया के सिर की एक हड्डी है फैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन रिपोर्ट में प्रिया के सिर की एक हड्डी है फैक्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटी स्कैन रिपोर्ट में प्रिया के सिर की एक हड्डी है फैक्चर
लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा इलाज, पिता के आक्रोश की शिकार हुई थी
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन के भैंसाही गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिता के आक्रोश की शिकार हुई दो वर्षीय प्रिया की सीटी स्कैन रिपोर्ट में सिर की एक हड्डी टूटने की बात सामने आई है। लखनऊ के केजीएमसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक कुछ दिन तक इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं।
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर तीन टोला भैंसाही निवासी चंद्रभान ने बीते सोमवार को दो वर्षीय पुत्री प्रिया को जान से मारने की नीयत से सड़क पर पटक दिया था। लखनऊ के केजीएमसी में उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच रुपये की कमी के कारण 16 दिसंबर को परिजन उसे घर ले आए थे। चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के बाद इलाज की सलाह दी थी। पुलिस और ग्राम प्रधान की आर्थिक मदद के बाद प्रिया के चाचा नरसिंह उसे बृहस्पतिवार को लखनऊ इलाज के लिए लेकर गए। सीटी स्कैन हो गया है। चिकित्सकों ने परिजनों को जानकारी दी है कि चोट के कारण प्रिया के सिर में एक हड्डी टूट गई है। सिर में सूजन भी है, लेकिन इलाज के बाद वह सही हो जाएगी। परिवार के लोग उसकी देखरेख में लगे हुए हैं। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि परिजनों के लगातार संपर्क में हैं। इलाज के बारे में जानकारी ली जा रही है। इलाज में हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।