फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   a farmer died in field

खेत की सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत

Sun, 29 Dec 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
a farmer died in field
खेत की सिंचाई करने गए किसान की मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्कहम गांव की घटना
परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि की
अमर उजाला ब्यूरो
मन्नीजोत। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तकहम गांव में शनिवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खेत में सिंचाई करते समय ठंड लगने से पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी शुरू हुई और मौत हो गई। प्रशासन व पुलिस को सूचना दिए गए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया है।

क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी रामविलास सोनी (50) पुत्र श्यामलाल शनिवार को गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए खेत में गए थे। बताया जा रहा है सिंचाई करते समय शाम लगभग चार बजे अचानक उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद वह घर चले आए। उन्होंने घर पर पेट दर्द की बात परिजनों को बताईं उसी बीच उल्टियां शुरू हो गईं। जिसे देखकर बड़े बेटे बृहस्पति सोनी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने रामविलास को ठंड लगने की बात बताते हुए बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बृहस्पति ने बताया कि बस्ती जाते समय जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं, जांच करके उचित सहायता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed