{"_id":"6238acfc4d33ca186128a086","slug":"a-dead-body-found-in-river-siddharthnagar-news-gkp43059845","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में उतराता मिला नीलम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में उतराता मिला नीलम का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती में उतराता मिला नीलम का शव
इटवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा क्षेत्र के बगहा गांव के पास राप्ती नदी में डूबी किशोरी की लाश सोमवार को घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर उतराती हुई मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
त्रिलोकपुर क्षेत्र के तराव गांव निवासी नीलम (16) पुत्री मोहन होली के त्योहार में इटवा क्षेत्र के बगहा गांव स्थित अपने फूफा नंदलाल के घर आई थी। शनिवार को होली खेलने के बाद नीलम और राधा कपड़ा धुलने गांव से सटकर बहने वाली राप्ती नदी के तट पर गई थीं। जहां, कपड़ा धुलने के दौरान नीलम गहरे पानी में चली गई। तैरना ना आने के कारण नीलम डूबने लगी। यह देख राधा उसे बचाने के लिए कूद गई, जिसके बाद राधा भी पानी में डूबने लगी। दोनों को नदी में डूबते देख आसपास मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से राधा को तो बचा लिया गया, लेकिन नीलम डूब गई थी। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी थी। सोमवार को घटना स्थल से तीन सौ मीटर नदी में उतराता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी शाहपुर दिनेश कुंवर ने बताया लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।