{"_id":"5e00f3558ebc3e8815290b59","slug":"a-dead-body-found-in-pond-siddharthnagar-news-gkp3344254111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में शख्स की पोखरे में उतराती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में शख्स की पोखरे में उतराती मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में उतराती मिली अधेड़ की लाश
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव का मामला
तहसीलदार व एसओ मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में पोखरे में उतराती हुई एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव निवासी गुरुदयाल चौहान (50) रविवार की शाम कहीं निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब गुरुदयाल को परिजन गांव में खोजने लगे। नहीं मिले तो गुरुदयाल के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर एसआई विक्रम अजीत राय व कांस्टेबल आनंद प्रताप चौरसिया पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे। इस दौरान गुरुदयाल के पुत्र ने बताया कि नशे में लघु शंका के लिए पोखरे की तरफ गए थे। हो सकता है पोखरे में गिर गए हों। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पोखरे में जाल डलवाई। इस दौरान पोखरे में से गुरुदयाल चौहान की लाश मिली। मौके पर मौजूद तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल व एसओ राम आशीष यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राम आशीष यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।