{"_id":"6a25dc3136170be8da0fbb61","slug":"a-chance-to-showcase-talent-in-sub-junior-boxing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159404-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सब जूनियर बॉक्सिंग में दम दिखाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सब जूनियर बॉक्सिंग में दम दिखाने का मौका
Mon, 08 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के उभरते मुक्केबाजों के लिए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक और बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले और मंडल का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह के मुताबिक सब जूनियर बालक वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल छह जून को तथा मंडल स्तरीय चयन 8 जून को कराया जा रहा है। वहीं, बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल नौ जून और मंडल स्तरीय चयन 10 जून को आयोजित होगा। सभी चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून तक सहारनपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और मंडलों से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। ऐसे में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे है।
क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने जिले के सभी पात्र बालक और बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।