फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मांस-मदिरा के सेवन से बचने की अपील

मांस-मदिरा के सेवन से बचने की अपील

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला जेल के सामने स्थित मैदान में बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत ने रविवार को लोगों शाकाहार के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

संत उमाकांत ने कहा कि मनुष्य का जीवन मिला है तो अच्छे कार्य करने चाहिए। जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। लोगों की सहायता करनी चाहिए। जीवन में असहाय प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए। मांस, मदिरा का सेवन करने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। इसलिए अच्छे मार्ग पर चलकर जीवन को सुखमय बनना चाहिए। मांस का भक्षण करने से बुद्धि के साथ शरीर में कई प्रकार की विकृति आती है। सदा जीव की रक्षा करनी चाहिए। इससे जीवन सुखमय होता है। मनुष्य का जीवन बहुत पुण्य करने के बाद ही मिलता है। इसलिए जीव की रक्षा करने का संकल्प लेकर ही जाएं। उन्होंने कहा कि शाकाहारी भोजन के करने से आत्मा को शांति मिलती है। किसी प्रकार की हानि नहीं होती। मनुष्य को भजन-कीर्तन में आस्था रखनी चाहिए। संतों के प्रवचन में जाकर ज्ञाप की प्राप्ति करनी चाहिए। हर प्राणी को अच्छे कर्म के रास्ते पर चलकर परमात्मा के ध्यान में लीन रहना चाहिए। इससे अच्छाई का मार्ग मिलता है। इस दौरान सत्यदेव पाठक, सत्यजीत सिंह देशमुख, जगदीश प्रसाद शर्मा, वरुणेंद्र प्रताप सिंह, मोतीलाल शर्मा, सुनील कौशिक और कमला प्रसाद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed