{"_id":"71-98679","slug":"Siddhartha-nagar-98679-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटलांटा की टीम ने जेई वार्ड का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलांटा की टीम ने जेई वार्ड का निरीक्षण किया
Siddhartha nagar
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) अटलांटा की तीन सदस्यीय(डॉ. जेम्स सेजवर, डॉ. शेरशाह हुसैन और दिल्ली से डॉ. जगवीर सिंह) टीम मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस के लिए बनाए गए आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। टीम ने आईसीयू वार्ड में सबसे पहले स्टाफ नर्स के बारे में पूछा। इस पर अस्पताल प्रशासन की तरफ से बताया गया कि पूरे अस्पताल में केवल चार स्टाफ नर्स है। इसके बाद बाद टीम ने जेई और एईएस से संबंधित मरीजों की लिस्ट मांगी। टीम के डॉ. जेम्स ने मंगलवार को सुबह भर्ती हुई मरीज नीतू (4) का चेकअप भी किया। उन्होंने आईसीयू के इंचार्ज डॉ. संजय चौधरी से नीतू की मेडिकल फाइल का भी निरीक्षण किया और उसका चेकअप भी किया। डॉ. शेरशाह हुसैन ने नीतू की मां फातिमा से बच्चे के बारे में पूछा। इस पर फातिमा ने टीम को बताया कि रविवार रात को अचानक झटका आना शुरू हुआ। मंगलवार सुबह तक आता रहा। मंगलवार की सुबह डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कराया। इसके बाद टीम ने दवाओं के बारे में भी पूछताछ की। डॉ. शेर शाह हुसैन ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी जाएगी।
इस दौरान टीम के साथ सीएमएस डॉ. एनसी डिमरी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. संजय चौधरी सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान टीम के साथ सीएमएस डॉ. एनसी डिमरी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. संजय चौधरी सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।