फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़े लोग

धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही बाजार गुलजार दिखा। इस अवसर पर लोगों ने जमकर स्वर्ण आभूषणों, चांदी के सिक्के और बर्तन आदि की खरीदारी की। इस अवसर पर लोगों का उत्साह देखने लायक था। वहीं खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति रही। वहीं लोग देर शाम तक खरीददारी करते नजर आए। परंपरा के अनुसार सोने चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन और गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। पिछले कुछ वर्षोें से इस वर्ष सोने और चांदी के दाम कम होने का असर बाजार में दिखा। जिले के अन्य बाजार में भी सजी दुकानों में हो रही खरीददारी के कारण देर शाम तक पूरी रौनक रही। वहीं इस अवसर लोगों ने खिल-बतासे, दीपक, झालरों आदि की भी खरीदारी की। वहीं धनतेरस पर दुकानदारों के चेहराें पर भी रौनक दिखी। वे बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीद लेना चाहते हैं। उधर, नामी कंपनियों ने भी विभिन्न ब्रांड के चाकलेट, गिफ्ट पैक और मिष्ठान आदि बाजार में उतारें है। ये कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह तरह के आफर भी दे रही हैं।
विज्ञापन

लोगों को भाया ’मेड इन चाइना’
सिद्धार्थनगर। दीपावली के अवसर पर सजावटी समानों पर चाईनीज झालरों का आकर्षण लोगों में दिखा। आकर्षक डिजाइन वाली झालरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शुरुआती रेट 25 रुपये से लेकर 550 रुपये तक की झालरे बाजार में मौजूद हैं। इस बार इलेक्ट्रानिक बाजार में लेजर बिम नामक लाइट की काफी डिमांड है 550 रुपए प्रति पीस की दर से बिकने वाला लेजर बीम आंगन में आर्केस्टा लाइट की तरह रोशनी बिखेरता है। बाजार में झालरों की किस्में तो अधिक हैं लेकिन लोगों के बीच अधिकतर फ्रूट, मिर्ची और राइस आकृति वाली झालरें काफी फेमस हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed