{"_id":"71-94412","slug":"Siddhartha-nagar-94412-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकतपुर सनई में पैथालॉजी लैब कर्मी के घ्ार डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकतपुर सनई में पैथालॉजी लैब कर्मी के घ्ार डकैती
Siddhartha nagar
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सकतपुर सनई गांव में पांच डकैतों ने एक घर में घुसकर दो किशोरों समेत तीन सदस्यों को डंडे से मारापीटा। डकैत सोने, चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर भाग गए। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सिद्धार्थनगर क्षेत्र के सकतपुर सनई गांव में प्रभाकर ओझा अपना मकान बनवाकर रहते हैं। वह शहर स्थित एक पैथालॉजी लैब में काम करते हैं। रविवार रात वह लोग खाना खाकर सोए थे। करीब तीन बजे पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते पांच डकैत उनके घर में घुसे। डकैतों ने सबसे पहले प्रभाकर के साले 32 वर्षीय पवन कुमार पांडेय को बंधक बनाकर बुरी तरह मारापीटा। इसके बाद उसी कमरे में मौजूद प्रभाकर की भतीजी रूपाली ओझा (16) और बेटे विपिन ओझा (15) की भी डंडे से पिटाई की। पवन के सिर में और रूपाली की गर्दन पर काफी चोटें आईं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर जैसे ही प्रभाकर ने अपना दरवाजा खोला, डकैत उन्हें भी मारने के लिए आगे बढ़ गए। इस पर उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद डकैतों ने सोने का मंगलसूत्र और चांदी के जेवरात समेत 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पवन की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षण में घर के पीछे सीढ़ी लगी मिली। एसओ सिद्धार्थनगर शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगी है।