{"_id":"71-84554","slug":"Siddhartha-nagar-84554-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रविन्द्र ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के रविन्द्र ने किया रोड शो
Siddhartha nagar
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। टिकट मिलने के बाद रविन्द्र कुशवाहा शुक्रवार को अपने काफिले के साथ सलेमपुर पहुंचे। बैण्ड बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सलेमपुर व भाटपारानी में अपने लम्बे काफिले के साथ रोड शो किए।
वैशाली एक्सप्रेस से देवरिया उतरने के बाद अपने काफिले के साथ मुसैला, भरथुआ,पुरैना, महदहा होते हुए सलेमपुर पहुंचे। नगर के सोहनाग मोड़, अस्पताल गेट पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नगर में पैदल भ्रमण के बाद भाटपारानी के लिए रवाना हो गए। भाटपारानी के जिरासो, महुआबारी, छोटका गांव, बेलपार चौराहा, रेलवे स्टेशन, रतसिया मोड़, फुलवरिया, चनुकी चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं लार में रामनगर, चनुकी मोड़, पिपरा चौराहा, सहजौर आदि स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ।