{"_id":"71-84083","slug":"Siddhartha-nagar-84083-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मैनेजर से लूट का खुलासा नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मैनेजर से लूट का खुलासा नहीं
Siddhartha nagar
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र में मंगलवार शाम ईंट भट्ठा मैनेजर से असलहा के बल पर हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वह जबकि थाना पुलिस के साथ स्पेशल टीम लगी हुई है।
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार शाम को उसका स्थित बम्मा के भट्ठे पर काम करने वाले मैनेजर रमेश कुमार को उसका-नौगढ़ मार्ग पर महुलानी गांव के निकट लूट लिया था। मैनेजर ईंट बिक्री के डेढ़ लाख रुपये लेकर नौगढ़ आ रहे थे। शाम सवा सात बजे हुई इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इसकी मुखबिरी ईंट भट्ठे से ही हुई होगी। क्योंकि बाइक से जब दोनों बदमाश मैनेजर के पास पहुंचे तो उन्होंने उसे घेर लिया। वे उसी बैग को लेकर परेशान थे, जिसमें रुपये थे। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से मारकर बैग छीन लिया। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट की इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय है। इस मार्ग से व्यापारियों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है। इस मार्ग से गोरखपुर और आसपास क्षेत्र के भी व्यापारी आते हैं।
मुख्यालय के निकट हुई इस वारदात से पुलिस अधिकारियों ने भी सख्ती शुरू कर दी है। उसका थाना पुलिस के साथ कई टीमें लगी हैं। एसओ विनय मिश्र का कहना है कि बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।