फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जोगिया और जय किसान इंटर कॉलेज विजेता

जोगिया और जय किसान इंटर कॉलेज विजेता

Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में मंगलवार को हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में जय किसान इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में जोगिया उदयपुर की टीम विजेता हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील ने किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल जय किसान इंटर कॉलेज और बांसी के बीच खेला गया। इसमें किसान इंटर कॉलेज ने तीन गोल कर जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच उसका और सुभाष चौथ सनई के बीच खेला गया। इसमें सुभाष चौक सनई ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मैच जय किसान इंटर कॉलेज और सुभाष चौक के बीच खेला गया। इसमें जय किसान इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल मैच जोगिया उदयपुर और योग माया क्लब के बीच खेला गया। इसमें जोगिया उदयपुर की टीम ने 2-1 से गोल कर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अंत में विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन सुनील कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका में नफीस अहमद, बृजपाल सिंह, देवेंद्र पांडेय और शिवकुमार पांडेय की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिता के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed