फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   निबिहवां के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की

निबिहवां के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की

Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। रमवापुर खास के टोला निबिहवां के बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोगों में रोष है। लोगों ने बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। लोगों का कहना हैथ् कि जब तक सुविधाएं नहीं होंगी, गांव में किसी भी अधिकारी या नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के ज्वाला प्रसाद, जगदीश और त्रियुगी प्रसाद का कहना है कि अभी तक बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस समस्या से कई बार जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग व जलनिगम विभाग के आलाधिकारियों को सूचित किया गया है। उसके बावजूद भी इस गांव में समस्या जस की तस है। राजकिशोर, रामराज, सफीउल्लाह और नइमुल्लाह ने कहा कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय समस्या समाधान करने का वादा करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं। कई बार क्षेत्रीय विधायक को बिजली और पानी की समस्या से अवगत कराया गया। हर बार विधायक ने कोरा आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शकुंतला, इंद्रावती, मुराती, श्रीकांति आदि का कहना है कि सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। आरती, चंद्रकला, फातिमा, मजीबुन्निशां आदि महिलाओं का कहना है कि जब समस्या समाधान के लिए कोई आगे नहीं आया तो मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ा। जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हम लोग किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नहीं लेंगे। जनप्रतिनिधियों को गांव में नहीं आने देंगे। सोमनाथ, दशरथ, भूलन, राममिलन, रामसमुझ आदि ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमात्मा चौधरी ने कहा कि गांव वालों की मांगे जायज हैं। गांव के लोग बिजली और पानी की मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।
डीएम एसपी मिश्र का कहना है कि गांव में विकास कार्यों की बाबत जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेंगे। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के फेज थ्री में इस गांव का सर्वे कराया जा चुका है। अन्य सुविधाएं यहां जल्द मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed