{"_id":"71-80671","slug":"Siddhartha-nagar-80671-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर आतंक की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर आतंक की साजिश
Siddhartha nagar
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के उल्लास के बीच आतंकी अपनी नापाक करतूत से दहशत फैलाने की कोशिश में हैं। इसे लेकर आईबी की ओर से पुलिस और एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल की खुली सीमा के कारण जिला आतंकी गतिविधियों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने नेटवर्क को सक्रिय करते हुए संदिग्धों को तलाशने के लिए अपने मुखबिर भी सक्रिय कर दिए हैं।
आईबी की ओर से एसएसबी को पहले ही हाईअलर्ट जारी किया जा चुका है। एसएसबी को सीमा पर आतंकियों की आवाजाही की संभावना को लेकर सतर्क किया गया था। इसी क्रम में आईबी को आईएम के कुछ आतंकियों के संबंध में जानकारी भी भेजी थी। सूत्रों की मानें तो आईबी ने पुलिस विभाग को भी अलर्ट किया है। इसमें आतंकियों की ओर से धमाके जैसी साजिश को लेकर चौकसी बरतने को कहा गया है। कहा गया है कि आतंकी गणतंत्र दिवस के हर्ष के बीच दहशत पनपाकर आतंकी सुर्खियां बटोरने की कोशिश में हैं। नेपाल से सटा होने के कारण जिला उनके लिए आसान निशाना है। आईबी की ओर से पुलिस को अलर्ट किया गया है।
एसपी अनंतदेव ने कहा कि सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां पहले भी आतंकी गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यह संवेदनशील तो है ही। पुलिस गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के लिए तैयार है। अभी से ही सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं, एसएसबी के कमांडेंट अमित शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को लेकर उच्चाधिकारियों समेत सुरक्षा एजेंसियों से हाईअलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर जवान पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह से सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लग रहा है तो जवान न सिर्फ उसकी तलाशी ले रहे हैं बल्कि पूछताछ भी कर रहे हैं।