फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सेेक्रेटरी के फर्जी हस्ताक्षर से निकाले 90,000 रुपये

सेेक्रेटरी के फर्जी हस्ताक्षर से निकाले 90,000 रुपये

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। गांव के सेक्रेटरी के अवकाश पर होने के बावजूद ग्राम प्रधान पर फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम निधि खाता प्रथम से दो किश्तों में 90,000 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। युवक ने जिला पंचायती राज अधिकारी से शिकायत कर जांच करने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। फर्जी ढंग से रुपये निकालने का वर्तमान सेक्रेटरी ने भी प्रधान पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डुमरियागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या भोलानाथ के जमौती गांव निवासी मोहम्मद शादाब ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान निसार अहमद फर्जी ढंग से 50 और 40 हजार रुपये फर्जी ढंग से निकाला है। शादाब ने बताया कि गांव के सचिव/ सेक्रेटरी रफीक के छुट्टी पर होने के कारण प्रधान ने दूसरे सेक्रेटरी से हस्ताक्षर कर बैंक से रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी उसे आरटीआई के तहत मांगी सूचना से मिली। छुट्टी के बाद वापस आए सेक्रेटरी रफीक ने भी ग्राम प्रधान के इस कूटरचित साजिश की जानकारी बीडीओ को देकर बिना उसकी जानकारी के रुपये निकालने की शिकायत की है। शादाब ने जिला पंचायती राज अधिकारी से मामले की जांच करवाकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ डुमरियागंज ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed