फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   18 को जेल भरो आंदोलन करेंगे शिक्षक

18 को जेल भरो आंदोलन करेंगे शिक्षक

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक टाउन स्थित चंद्र प्रकाश मिश्र के आवास पर हुई। इसमें शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा न करने पर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। शिक्षकों ने 16 व 17 दिसंबर को चाक डाउन हड़ताल और 18 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सूबे की सपा सरकार सत्ता में आने के पहले माशिसं के 15 सूत्रीय मांगों को सत्ता पाने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया था। मगर वह सत्ता में आते ही इसे भूल गई। सरकार के वादाखिलाफी को लेकर 29 नवंबर तक मंडल स्तर पर चेतना दिवस आयोजित कर सरकार को चेताने का काम किया गया, मगर सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। आखिर में माशिसं ने 16 व 17 दिसंबर को स्कूलों में चाक डाउन हड़ताल करने की रणनीति बनाई है। अगर सरकार ने इसके बावजूद मांगों को पूरा करने में रूचि नहीं दिखाई, तो 18 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन की चेतमावनी भी दी। जनपदीय उपाध्यक्ष केशव सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रदेश सरकार के दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। सरकार की इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें आगामी 2014 लोकसभा चुनाव में अवश्य भुगतना पड़ेगा। इस दौरान मोहम्मद अहमद, अब्दुल हन्नान, खुर्शीद अहमद मलिक, फैज अहमद, नसीम अहमद, वंश गोपाल मिश्र, हरीश्वर वाजपेई, राजेश कुमार सिंह, मदन मोहन पांडेय, शिवमंगल प्रसाद, नीरज श्रीवास्तव, रजनी रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed