फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जिले का विकास ही मेरा लक्ष्य: सांसद

जिले का विकास ही मेरा लक्ष्य: सांसद

Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विकास के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हूं। यही वजह है कि जिले की जनता ने मुझे संसद में भेजा। जो उम्मीदें मुझसे जनता ने की है उस पर खरा उतराने के लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन

यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह मंगलवार को बांसी के ग्राम महुलानी के समाधि बाबा की बाउंड्रीवाल का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े सदन में मुझे भेजकर जो कार्य जिले के लोगों ने किया है, उसकी कीमत चुकाने के लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि प्रयास की नतीजा यह है कि 2014 तक बड़ी लाईन का सपना पूरा हो जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि अभी जल्द ही केंद्रीय ग्रामीण मंत्री जयराम रमेश ने जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये से अधिक का शिलान्यास किया है और उसे एक एक करके शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संासद निधि से जिले के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं और आगे करता रहूंगा। साथ ही यह भी बताया कि कपिलवस्तु से बनारस तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग के लिए भी भारत सरकार ने मुहर लगा दी है। जल्द ही इसका भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम को देेवेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजमणि पांडेय, सचिदानंद पांडेय आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में निरुपमा श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, मंगेश्वर राय, मनोज चौबे, जगदीश पांडेय, हरिहर मिश्र, राजेंद्र पांडेय, रामनरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed