{"_id":"71-51283","slug":"Siddhartha-nagar-51283-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्करी में एक साल दस माह की सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस तस्करी में एक साल दस माह की सजा
Siddhartha nagar
Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र त्रिलोकपुर के कोहड़ौरा चौराहे पर चरस तस्करी के एक मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति को एडीजे राम नगीना यादव ने 10 वर्ष एक माह की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
मुखबिर की सूचना पर त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने 26 सितंबर 2009 को एक किलो डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ ग्राम बुढ़ी खास निवासी हरीराम उर्फ बोदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। विवेचक एसआई रामशरण प्रसाद ने अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र सौंपा था। उसके बाद शुरू हुए सत्र परीक्षण के दौरान आरोप साबित करने को अभियोजन पक्ष से 11 प्रलेखीय और अन्य साक्ष्य पेश किए गए। मामले में दोष सिद्ध करार देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर ढाई माह का अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अखिलेश नारायण श्रीवास्तव ने की।