{"_id":"71-50444","slug":"Siddhartha-nagar-50444-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन फार्म जमा करने को भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन फार्म जमा करने को भारी भीड़
Siddhartha nagar
Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शनिवार को कन्या विद्या धन फार्म जमा करने के अंतिम दिन छात्राओं एवं अभिभावकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुल 4561 फार्म जमा हुए। अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए अब तक फार्म जमा करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं होने से उनमें प्रसन्नता है।
सुबह दस बजे से एकमात्र काउंटर पर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की लाइन लगनी प्रारंभ होनी शुरू हो गई। 20 सितंबर तक 4311 फार्म जमा हुए थे। फार्म जमा न करने को लेकर सैकड़ों छात्राएं इससे वंचित रह गयीं। इसके मद्देनजर डीएम ने फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाते हुए छह अक्टूबर निर्धारित कर दी। पिछले सोमवार से ढाई सौ फार्म जमा किए गए हैं। इस प्रकार अंतिम तिथि तक कुल 4561 छात्राओं के फार्म जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जमा हुए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक संध्या श्रीवास्तव ने कहा कि फार्म जमा कराए गए हैं। कुछ छात्राओं के फार्म छूट गए थे। हालांकि फार्म जमा करने की तिथि भी बढ़ाई गई थी।