फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मासूम के हत्यारोपी को पुलिस ने उठाया!

मासूम के हत्यारोपी को पुलिस ने उठाया!

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Siddhartha nagar
Siddhartha nagar Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थानाक्षेत्र के कपिया चौराहे पर अब से चौबीस दिन छह साल की बालिका की रेप के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बलरामपुर जनपद के रहने वाले एक युवक को मुंबई से उठाया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। एसओ का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार जुलाई की रात कपिया चौराहा के निकट एक चाय के दुकानदार की छह वर्षीय बेटी गायब हो गई। पूरी रात तलाशने के बाद दुकानदार शांत हो गया। सुबह बेटी का शव नहर किनारे मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पोस्टमार्टम के बाद जब रिपोर्ट पुलिस के सामने आई तो पता चला कि रेप के बाद हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच का एंगल बदला और आसपास के कुछ संदिग्धों पर निगाह दौड़ाई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इसी दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि एक युवक हमेशा यहां दिखाई देता था। जबकि घटना के बाद से ही वह गायब हो गया। उसकी तलाश में पुलिस जुटी तो पता चला कि वह बलरामपुर जनपद के नरायनपुर का रहने वाला है। वह वहां भी नहीं मिला। उसके बारे में जानकारी मिली कि वह मुंबई भाग गया था। पुलिस ने मुंबई में जाल फैलाया। सूत्र बताते हैं कि अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed