{"_id":"44001","slug":"Siddhartha-nagar-44001-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए
Siddhartha nagar
Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। शुक्रवार को कसबे में स्थित शिव मंदिर में हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक अग्रहरि ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। बैठक में कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी देने के मामले में सूबाई सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार नहीं चेती तो हियुवा बृहद आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अग्रहरि ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इससे हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बैठक में नगर मंत्री राकेश गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक बहकावे में आकर समाज को विखंडित करने में जुटे हैं। वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। हाल ही में गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की मिलने वाली धमकी को अगर प्रदेश सरकार गंभीरता से लेते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाई तो हियुवा कार्यकर्ता आंदोलन करेेंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक चौबंद करवाने जाने की मांग की। इस अवसर पर सीताराम पहलवान, घनश्याम गौड़, गंगा गौड़, मुरली, श्याम, रामराज कौशल, अखंड प्रताप शुक्ला, डा. केसी जायसवाल, रामरूप मौर्या, अमरजीत कसेरा, पं. राकेश शास्त्री, टीहुल चौरसिया, दुर्गेश कौशल, जगदीश आदि मौजूद रहे।