फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   96.71 percent voter turnout in MLC elections

एमएलसी चुनाव में 96.71 प्रतिशत हुआ मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
96.71 percent voter turnout in MLC elections
एमएलसी चुनाव में 96.71 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य पद के लिए जिले के 14 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इसमें सांसद जगदंबिका पाल, विधायक माता प्रसाद पांडेय, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक श्यामधनी राही, जयप्रताप सिंह, सैय्यदा खातून, विनय वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह समेत 96.71 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव में जिले में 1136 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1116 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 47 जिला पंचायत सदस्य और छह नगर निकायों के सभासद व अध्यक्ष मतदाता समेत 2403 मतदाता हैं। इसमें चुनाव के लिए बूथ बनाए गए जिले के सभी 14 ब्लॉकों पर शनिवार को हुए मतदान में 2324 लोगों ने मतदान किया। नौगढ़ ब्लॉक पर बने बूथ पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही ने मतदान किया। उसका ब्लॉक के बूथ पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बांसी बूथ पर विधायक जयप्रताप सिंह, इटवा बूथ पर विधायक माता प्रसाद पांडेय, डुमरियागंज बूथ पर विधायक सैय्यदा खातून, शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा और मिठवल में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने मतदान किया।
विज्ञापन

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। सभी बूथों पर स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। इनमें स्थानीय पुलिस बूथ की बाहरी सुरक्षा और अर्धसैनिक बल के जवान बूथ के अंदर की सुरक्षा में लगाए गए थे। एडीएम उमाशंकर, एएसपी सुरेश चंद्र रावत व सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव आदि अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में धीमा रहा मतदान
इटवा। एमएलसी चुनाव में इटवा ब्लॉक मतदान की गति शुरुआत में धीमी रही, दोपहर बाद इसमें तेजी आ गई और अधिकांश मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इटवा में तीन बीडीसी सदस्यों को छोड़कर सभी ने मतदान किया। खुनियांव ब्लॉक में सभी 228 मतों मे 222 मत पड़े। इस दौरान ब्लाक इटवा के गेट व सामने की पूरी सड़क छावनी में तब्दील रही।
इतने पड़े मत
ब्लॉक मतदाता पड़े मत
बढ़नी 165 160
बर्डपुर 105 103
शोहरतगढ़ 140 138
लोटन 107 106
इटवा 171 168
नौगढ़ 150 143
भनवापुर 208 202
खुनियांव 228 222
जोगिया 139 137
उसका बाजार 119 118
डुमरियागंज 253 242
बांसी 190 182
मिठवल 230 214
खेसरह 198 189
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed