फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नकल करते हुए मिला एक परीक्षार्थी, रस्टीकेट

नकल करते हुए मिला एक परीक्षार्थी, रस्टीकेट

Sat, 02 Mar 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
नकल करते हुए मिला एक परीक्षार्थी, रस्टीकेट
फोटो- 74
विज्ञापन

नकल करते हुए मिला एक परीक्षार्थी, रस्टीकेट
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में केंद्राध्यक्ष ने किया रस्टीकेट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से संचालित परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम व तृतीय वर्ष का समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में 46 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी। वहीं, नकल करते हुए पाए जाने पर केंद्राध्यक्ष ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया। वहीं, सिद्धार्थ महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा में 33 परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी।

सुबह प्रथम पाली में बीए समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में नगर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में कुल 356 परीक्षा पंजीकृत थे। सघन चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा के दौरान बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र को नकल करते हुए पाए जाने पर केंद्राध्यक्ष शशिभूषण त्रिपाठी ने रस्टीकेट कर दिया। वहीं, 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष के समाजशास्त्र के पेपर में सिद्धार्थ महाविद्यालय में 16 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. पंकज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार से अनुचित साधनों का प्रयोग और कोई नकल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने को लेकर हम सभी प्रतिबद्ध हैं। विवि के निर्देशानुसार इस वर्ष परीक्षा केंद्रों पर सभी कक्षों में वायस रिकॉर्ड के साथ कैमरा लगाया गया हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की नकल नहीं पा हो रहा हैं। इसके कड़ाई के चलते समाजशास्त्र प्रथम पेपर शुक्रवार को हुआ था, जिसमें 17 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर परीक्षा में 379 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed