फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bhojpuri mahotsaw organised at dumariyagang

डुमरियागंज में भोजपुरी महोत्सव 3 को

Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri mahotsaw organised at dumariyagang
डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। पहले राष्ट्रपति और पंचवर्षीय योजनाओं के शिल्पी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर तीन दिसंबर को डुमरियागंज में एक दिवसीय भोजपुरी महोत्सव आयोजित होगा। अभिनेता रवि किशन, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय समेत कई भोजपुरी कलाकार कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में गायक अवधेश बिरहा और उमेश कन्नौजिया धोबिया नृत्य पेश करेंगे। इस दौरान विविध क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांसद ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने जिले को अब तक की सबसे बड़ी सौगात मेडिकल कॉलेज और 240 किलोमीटर लंबी बलरामपुर से खलीलाबाद रेललाइन दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को युग पुरुष की संज्ञा देते हुए विकास के नए आयाम गढ़ने वाला बताया। गौरतलब है कि अब तक भोजपुरी महोत्सव का आयोजन लखनऊ में हो रहा था। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव, डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्रमणि त्रिपाठी, वासुदेवधर दूबे, रामप्रकाश गौतम, अजय पांडेय, राजेश गौतम, परमजीत सिंह भाटिया, कमलेश चैरसिया, अवधेश चौधरी, गुड्डन श्रीवास्तव, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed