फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   parking is not avilable infront of banks

व्यापार करोड़ों का, पार्किंग की सुविधा नहीं

Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
parking is not avilable infront of banks
पीएनबी की शाखा के बाहर खड़ीं बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। व्यापार करोड़ों का पर ग्राहकों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं। ऐसे में ग्राहक मजबूरन आधी सड़क तक पार्किंग बना लेते हैं और फिर शुरू होता है जाम का सिलसिला, जो कभी कम तो कभी ज्यादा पूरे दिन चलता रहता है। अव्यवस्था का यह आलम आपको हर दिन शहर में सड़क किनारे स्थित बैंकों के सामने देखने को मिल जाएगा। बावजूद इसके जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं और जनता परेशानी झेल रही है। बैंकों को भी बस अपने कारोबार से सरोकार है, ग्राहकों की सुविधा के प्रति वे गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


जिले में इस दिनों यातायात माह के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन सड़क तक हो रही पार्किंग को अफसर भी गंभीरता से नहीं ले रहे। शहर में अवैध पार्किंग की वजह से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वैसे तो अफसरों का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाकर पटिरियों से कब्जा हटवाया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।
विज्ञापन


शहर में मुख्य सड़क के किनारे 10 बैंक शाखाएं हैं। इसके पास पार्किंग की जगह नहीं है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों से लेकर ग्राहक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे बैंकों के सामने अक्सर जाम लगा रहता है, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए बैंक कदम उठाने को तैयार नहीं। कई बैंक तो आवासीय भवन में चल रहे हैं। नियम के अनुसार बैंक मुख्य सड़क से कम से कम 20 मीटर दूर होने चाहिए। शहर में इस नियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग की व्यवस्था जरूरी
जोगिया क्षेत्र के पारा बाजार निवासी अंगद प्रसाद ने कहा कि नगर में सड़कों पर अक्सर जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बैंक के सामने लोग सड़क पर वाहन पार्क कर देते हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। नगर निवासी दिलीप ने कहा कि हर बैंक में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

नगर में हैं इन बैंकों की शाखाएं
नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी की शाखाएं हैं।

हटवाएंगे कब्जा
 एसडीएम सदर उमेश चंद निगम ने कहा कि बैंक के सामने पटरियों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। अधिशाशी अधिकारी को पत्र लिखकर कब्जा हटवाया जाएगा। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो नोटिस जारी किया जाएगा।


बोले सीओ
- सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने पूरी कोशिश होती है कि सड़कों पर जाम न लगे। बैंकों में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। इस संबंध में बैंक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed