फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं, लगाई गुहार

मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं, लगाई गुहार

Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के समक्ष रखी समस्याएं, लगाई गुहार
भाजपा जिला कार्यालय पर जनसमस्या सुनते कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाजपा कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनीं। इस दौरान आए 12 मामलों से संबंधित विभागों के अफसरों से जरिए दूरभाष समस्या हल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे बांसी क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने एक-एक शिकायतकर्ताओं की सुनीं। इस दौरान 12 मामले प्रस्तुत हुुए। इनमें सर्वाधिक मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे। इटवा क्षेत्र से आए राम भवन ने भूमि विवाद का मामला रखा, शोहरतगढ़ क्षेत्र के विजय कुमार ने बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात कराने का अनुरोध किया। अन्य मामले राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, पूर्ति विभाग से जुड़े मामले प्रस्तुत हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, जिला महामंत्री केशभान राय, उमेश पांडेय, पुजारी बाबा, बुद्धिसागर सिंह, योगेन्द्र उर्फ जोगी बाबा, विजयकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, मान बहादुर सिंह और रमेश पांडेय आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed