फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। ज्ञापन देने के एक माह बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में जुटी जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि कुपोषण के खात्मे के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं पूरी निष्ठा से गांवों में कार्य कर रही हैं। अरसे से सेवा देने के बाद भी सरकार मानदेय वृद्धि पर ध्यान नहीं दे रही है। मानदेय वृद्धि व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर 17 जुलाई को संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। 17 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन कर दोबारा मांग पत्र सौंपा। सरकार ने वादा किया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा, लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि मौजूदा मानदेय आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मेहनत व निष्ठा का अपमान है। यह न सिर्फ न्यूनतम श्रम दर के विपरीत है, बल्कि मनरेगा की मजदूरी से भी कम है। अगर सरकार मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाने को बाध्य होंगे। धरने में प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, जिला महामंत्री किरन गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, शिमला मौर्य और किरन श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed