{"_id":"59b56ff74f1c1bfb7f8b5aed","slug":"91505062903-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री आवास के सामने ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री आवास के सामने ग्रामीणों ने दिया धरना
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम मझारी के लोग रविवार को कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह के आवास के सामने धरने पर बैठ गए। नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में हर माह राशन का वितरण होता है, लेकिन कुछ लोग दुकान के स्थानांतरण पर लगे हुए हैं। राशन वितरण करते समय एक फोन आने पर वितरण कार्य ठप कर दिया गया। इससे बहुत परेशानी हो रही है। मंत्री के प्रतिनिधि ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
रविवार को गांव के करीब सवा सौ लोग नरकटहा स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारे लगाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश मौर्य का कहना था कि गांव में राशन वितरण होने के दौरान मोबाइल पर फोन आया कि राशन बांटना बंद कर दें। राशन बांटना बंद होते ही गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मंत्री के प्रतिनिधि जोगेंद्र मिश्रा ने कहा कि सोमवार या मंगलवार को सप्लाई इंस्पेक्टर गांव में जाकर राशन वितरण कराएंगे। इस आश्वासन से गांव के लोग संतुष्ट हुए। करीब आधे घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में विश्वनाथ, त्रिभुवन, आमीका, राममिलन, श्रीपत, रामअचल, कलावती, जानकी, इंद्रावती, माधुरी, शंभू, राकेश, बदल, दिनेश, बीडीसी सदस्य संगीता, चिंकी, सुमित्रा, सुरेंद्र, लालमन, बलराम, राजमन, हीरालाल, निर्मला, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।