फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   87 percent vote distributed in 2

Siddharthnagar News: दो प्रत्याशियों में बंट गया 87 फीसदी वोट, बाकियों की जमानत जब्त

Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
87 percent vote distributed in 2
भाजपा-सपा के बीच रही सीधी लड़ाई, बसपा हुई धराशायी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा सीट पर इस बार चुनावी मैदान में उतरे छह में से चार प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच हुए सीधे मुकाबले का असर ऐसा रहा दोनों दलों के बीच लगभग 87 प्रतिशत वोटों का बंटवारा हो गया। वर्ष 2004 में इस सीट पर चुनाव जीतने वाली और पिछले चुनाव में दूसरे नंबर रहने वाली बसपा पूरी तरह से धराशायी हो गई।
चुनावी मैदान में उतरे दो अन्य प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिला। पूरे प्रदेश की तरह डुमरियागंज सीट पर भी भाजपा और इंडिया गठबंधन की ओर से उतरे सपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला नजर आया। कांटे की लड़ाई में भाजपा ने सपा को शिकस्त देकर इस सीट पर अपना कब्जा बनाए रखने में कामयाबी हासिल की। बस्ती मंडल की अन्य दो सीटों बस्ती व संतकबीरनगर में शिकस्त खाने वाली भाजपा के लिए डुमरियागंज की जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल को कुल पड़े 1019172 वोटों में 463303 मत हासिल हुए, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने 420575 वोट हासिल किया। तीसरे स्थान पर रहे आजाद समाज पार्टी के अमर सिंह चौधरी को 81305 वोट मिला और चौथे स्थान पर खिसक गई बसपा को केवल 35936 मत मिले। चुनवी मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। पीस पार्टी कंडीडेट नौशाद आजम को 5138 और निर्दल प्रत्याशी किरन देवी को मात्र 4261 वोटों से संतोष करना पड़ा, जबकि 9447 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुल मतदाता-1961845
पड़े वोट-1019172


प्रत्याशियों की स्थिति-
1 -जगदंबिका पाल- भाजपा- 463303
2 -भीष्म शंकर तिवारी - सपा- 420575
3 -अमर सिंह चौधरी - आसपा-81305
4 -मुहम्मद नदीम - बसपा- 35936
5 -नौशाद आजम- पीस पार्टी-5138
6 -किरन देवी- निर्दलीय-3261
7 -नोटा-9447
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed