{"_id":"686ab94727d29bfebd0e3151","slug":"860-sacks-of-manure-pulp-warehouse-sealed-in-print-in-shoharatgarh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-140715-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में छापे में 860 बोरी खाद पकड़ी, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में छापे में 860 बोरी खाद पकड़ी, गोदाम सील
Sun, 06 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। एसडीएम राहुल सिंह व अपर जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चोड़ार चौराहा पर एक खाद विक्रेता के गोदाम से 495 बोरी यूरिया, 95 बोरी डीएपी और 280 बोरी फाॅस्फेट जिंक बरामद कर गोदाम को सील कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि नेपाल में तस्करी व किसानों के हाथों अधिक दामों पर बिक्री करने की नीयत से इसे रखा गया था।
अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्या ने बताया कि चोड़ार निवासी राकेश चौधरी ने चोड़ार चौराहा के पास एग्रीकल्चर वन स्टाॅप के नाम से खाद का लाइसेंस लेकर दुकान खोल रखी थी। उसने विभाग को बिना सूचना दिए ब्लैक मार्केटिंग व तस्करों के हाथों बिक्री करने की नीयत से गुप्त गोदाम बनाकर उसमें 860 बोरी यूरिया, डीएपी व फास्फेट छिपाकर रखा था। रविवार की शाम डीएम के निर्देश पर उक्त गोदाम को सील कर दिया गया और फर्म के मालिक को नोटिस दी गई है। कहा कि खाद की तस्करी व ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगाने के लिए विभाग जांच अभियान चला रहा है।