{"_id":"5c3cc104bdec227376726a8e","slug":"81547485444-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2764 परिषदीय स्कूलों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2764 परिषदीय स्कूलों की बदलेगी सूरत
Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के 2764 परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलेगी। इंग्लिश मीडियम (मॉडल) स्कूलों की तर्ज पर इन्हेें सुधारा जाएगा। ये सभी कार्य कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से कराए जाएंगे। मिलने वाली धनराशि का 10 प्रतिशत खर्च स्वच्छता के लिए किया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस बार स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि भेजी जाएगी। छात्रों की नामांकन संख्या के अनुसार, यह धनराशि का खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। एक से लेकर 100 छात्र संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 101 से लेकर 250 छात्र संख्या वाले स्कूलों को 50 हजार, 251 से 500 छात्र संख्या वाले स्कूलों में 75 हजार, 501 से लेकर 1000 तक वाले स्कूलों को एक लाख की राशि दी जाएगी। इस राशि में विद्यालय में रंग-रोगन से लेकर सफाई तक का काम कराया जाएगा। इसके अलावा कुर्सी, मेज, टाट-पट्टी, स्मार्ट क्लास, रंगाई-पुताई, स्लोगन, फर्स्ट एंड बॉक्स, स्टेशनरी, विद्युत उपकरण, बागवानी, दिव्यांग छात्रों के लिए उपकरण आदि की व्यवस्था करानी होगी। बीएसए राम सिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत पहली बार स्कूलों को कंपोजिट स्कूल ग्रांट की राशि सरकार उपलब्ध कराएगी। छात्रों की संख्या के हिसाब से धनराशि प्रधानाध्यापकों के खाते में भेजा जाएगा।
10 प्रतिशत स्वच्छता पर होगा खर्च
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। करोड़ों रुपये स्वच्छता को लेकर खर्च भी किए जा रहे हैं। इस बार कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से 10 प्रतिशत रुपये स्वच्छता पर खर्च किए जाएंगे। इसमें छात्रों के लिए हाथ धोने का साबुन, फिनायल से लेकर कूड़ेदान और नेलकटर तक रखना होगा। बच्चों के लिए स्कूलों में झूला, स्मार्ट क्लास और टीचर रिसोर्स लैब, रंगाई-पुताई, दरवाजे, खिड़कियां, ग्रिल आदि बनाए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे स्लोगन भी लिखवाए जाएंगे, जो बच्चों को प्रेरित करें। स्कूलों में बीएसए से लेकर अन्य अधिकारियों के नंबर भी लिखे जाएंगे। बच्चे अगर खेल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें सामान खरीदकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
आंकड़े एक नजर में
740 - पूर्व माध्यमिक विद्यालय
1924- प्राथमिक विद्यालय
बच्चों की संख्या - 2,85,837