फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छह जनपदों के लिए बने तीन नोडल सेंटर

छह जनपदों के लिए बने तीन नोडल सेंटर

Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
छह जनपदों के लिए बने तीन नोडल सेंटर
युवा
कपिलवस्तु। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यूथ पार्लियामेंट के आयोजन हेतु सिद्धार्थ विवि परिक्षेत्र के छह जनपदों हेतु तीन नोडल सेंटर बनाए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बलरामपुर और श्रावस्ती जिले के एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर को नोडल सेंटर तथा कार्यक्रम को संचालित करने के लिए डॉ. रवींद्र कुमार पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। महराजगंज और सिद्धार्थ नगर जिले के लिए जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज को नोडल सेंटर और डॉ. उमेश प्रसाद यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संतकबीरनगर और बस्ती जनपद के लिए हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद संतकबीरनगर को नोडल केंद्र तथा डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


बस्ती में स्क्रीनिंग हेतु एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के डॉ. राजेंद्र बौद्ध, श्रावस्ती जनपद में स्क्रीनिंग के लिए महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती के डॉ. एसएन वर्मा को और सिद्धार्थनगर के लिए बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ को स्क्रीनिंग सेंटर बनाया गया है। स्क्रीनिंग टीम का कार्य युवा संसद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं उनके प्रस्तुतीकरण को देखना होगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने जिले में प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभागिता कार्यक्रम में हो सके। युवा संसद में विद्यार्थी जिसकी उम्र 30 जून 2018 को 18 से 25 वर्ष के बीच है। वह प्रतिभाग कर सकता है। युवा संसद स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिकता, जातिवाद , गुड गवर्नेंस, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, इंद्रधनुष एवं आयुष्मान भारत योजना आदि जैसे विषय पर दो से तीन मिनट का विचार रखना होगा। डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि युवा संसद में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को क्रमश दो लाख, डेढ़ लाख व एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed