फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मानदेय के लिए मदरसा शिक्षकों ने किया भिक्षाटन

मानदेय के लिए मदरसा शिक्षकों ने किया भिक्षाटन

Thu, 10 Jan 2019 10:41 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
मानदेय के लिए मदरसा शिक्षकों ने किया भिक्षाटन
भिक्षाटन करते मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ्ा के लाेग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ जिला इकाई के आह्वान पर जिले के मदरसा शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व विरोध में भिक्षाटन कर नाराजगी व्यक्त की। उनका गुस्सा बीते 33 माह से मानदेय भुगतान न होने को लेकर था। बाद में प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को संबोधित अलग-अलग मांगपत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को सौंपा।
विज्ञापन


गुरुवार को शाहिद हुसेन व अतीउल्लाह खां की संयुक्त अगुवाई में जिले से आए मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने परसा चौराहे पर भिक्षाटन किया। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप था कि पिछले 33 माह से मानदेय भुगतान न होने से परिवार में अशांति है। यह महत्वाकांक्षी योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में लागू हुई थी। मदरसों में विज्ञान शिक्षक समेत तीन आधुनिकीकरण शिक्षकों की नियुक्ति हुई। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने पर खुशी हुई और योजना का बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में बेहतरी की उम्मीद जगी। पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। बीते 33 माह से मानदेय भुगतान के ही लाले पड़े हुए हैं। वर्ष 2016 से अब तक का बकाया मानदेय व केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले दस्तावेज राज्य सरकार द्वारा लंबित रखा गया है। इस दौरान फैसल सईद, जाकिर हुसैन, हामिद रजा, मो. मुस्तफा, रजनीश मौर्य, मो. शफीकुर्रहमान, अफजल हुसेन, फिरोज खां, मो. शमीम, नईमुल्लाह, हरिश्चन्द्र यादव, अनिरुद्ध द्विवेदी, अब्दुल रफीक, अजीजुर्रहमान, गुलाम जिलानी, गंगाराम, इनामुरर्हमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed