{"_id":"5b2bdcfa4f1c1bf67a8b66bc","slug":"81529601274-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीमा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीमा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें’
siddharthnagar
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते डीआईजी और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले की सीमा नेपाल बार्डर से लगती है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला काफी संवेदनशील है। लिहाजा जिले की सीमा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ये बातें बृहस्पतिवार को डीआईजी बस्ती राकेश शंकर ने कही। वह डीआईजी बनने के बाद पहली बार जिले में आए थे।
उन्होंने कहा कि इस जिले से मेरा पुराना रिश्ता है। इसके पहले दो बार जिले में सेवा दे चुके हैं। जिले के हर प्रकार की गतिविधियों से वाकिफ हैं। जिला नेपाल सीमा से सटा हुआ है और बार्डर पूरी तरह से खुला है। सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। कानून व्यवस्था का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता है। कहा कि सुरक्षा मुद्दे पर लापरवाही करने वाले विभाग के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों से भी बातचीत की और जरूरी जानकारी दी। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, सीओ श्रीयष त्रिपाठी, सीओ महेंद्र सिंह देव आदि मौजूद रहे।