फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आंधी-बारिश से 170 गांवों की बिजली गुल

आंधी-बारिश से 170 गांवों की बिजली गुल

Mon, 14 May 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 14 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से 170 गांवों की बिजली गुल
मुख्यालय के पुरानी नौगढ़ में तेज आंधी में बिजली के तार पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।रविवार की रात करीब 11.30 बजे आई आंधी-बारिश से जिले में कम से कम 70 पोल उखड़ गए और 170 गांवों की बिजली गुल हो गई। बारिश से क्रय केंद्रों के बाहर रखा करीब एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं भीग गया। कई स्थानों पर पेड़ और पोल गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ। मुख्यालय समेत कुछ स्थानों पर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौसम की मार से बिजली निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े में तीसरी बार आंधी आई है।
विज्ञापन


आंधी से सदर तहसील के सिसवा बुजुर्ग गांव में बिजली के तीन पोल टूटकर गिर गए। इसके साथ ही छह से अधिक पेड़ गिर पड़े। गांव के मुख्य रास्ते पर बिजली के पोल गिर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। धेंसा स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बाहर रखा एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं भीग गया। गोदाम परिसर में भी पानी भर गया है। बर्डपुर क्षेत्र के ईसूपुर में गेहूं के गोदाम पर 300 से अधिक ट्रकों की लाइन लगी हुई है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से चल रहा है। तिरपाल न होने के कारण लगभग 100 से अधिक ट्रकों में रखे गेहूं भी भीग गए। इटवा, डुमरियागंज व बांसी में भी आंधी का असर रहा। जिला विपणन अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि कुछ केंद्रों पर गेहूं भीगा है। इसे जल्द सूखा लिया जाएगा। अधिकांश क्रय केंद्रों पर गोदाम हैं।
विज्ञापन



शोहरतगढ़ के 100 गांव हुए प्रभावित
सिद्धार्थनगर डिवीजन के अधिशाषी अभियंता पीएन प्रसाद ने बताया कि नौगढ़ क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शोहरतगढ़ कस्बे के अलावा कटया, गौहनिया, रेहरा, बूढ़ापार, संतोरा, संतोरी, चिल्हिया, कनवा, बेलवा, केसारा, कनुवाड़ी, परासपिड़ा, मुड़िला, मुड़िला बुजुर्ग, कंदवा बाजार सहित 100 से अधिक गांव में बिजली गुल रही। बांसी डिवीजन के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में 40 पोल टूटने की जानकारी मिली है। 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल है। डुमरियागंज एसडीओ रितेश कौशल ने बताया कि बिथरिया और खानपारा में करीब 15 घंटे बिजली गुल रही। डुमरियागंज शहर की बिजली आपूर्ति सुबह बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी में छत से गिरा बालक
लोटन कोतवाली क्षेत्र के देवपुर मस्जिदियास गांव में छत पर सो रहा एक बालक आंधी में नीचे गिरकर जख्मी हो गया। बालक का नाम शुभम साहनी है। उसकी उम्र पांच वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed