{"_id":"59bffdd84f1c1b27688b5325","slug":"81505754584-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में खुनियांव ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में खुनियांव ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के करीबी ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद की कुर्सी भी अब डगमगाने लगी है। खुनियांव ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बीडीसी सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम को शपथ पत्र सौंपा और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की। 88 सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे गए। जबकि 77 सदस्य मौके पर मौजूद रहे। इस ब्लॉक में कुल 107 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए 54 सदस्यों की सहमति जरूरी है। डीएम कुणाल सिल्कू ने शपथ पत्रों के सत्यापन के बाद जल्द ही तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया।
बीडीसी सदस्यों की अगुवाई कर रहे मनोज कुमार ने ब्लाक प्रमुख पर मनमानी और कुर्सी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्र पंचायत व समितियों की सामयिक बैठक नहीं बुलाई जा रही और न ही प्रमुख अपने कर्तव्यों का सम्यक पालन कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्यों में भेदभाव व पक्षपातपूर्ण कार्य किया जा रहा है। चहेतों और रिश्तेदारों से विकास कार्य कराया जा रहा है। कार्य कराने के नाम पर सदस्यों से उगाही की जा रही है। प्रमुख के कृत्यों से क्षेत्र पंचायत परिसर में अराजकता का माहौल है। असंसदीय भाषा के प्रयोग से माहौल खराब हो रहा है। क्षेत्र पंचायत निधि और अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में कार्य करना संभव नहीं है। सदस्यों ने एक स्वर में प्रमुख को कुर्सी से हटाने की मांग की।
डीएम कुणाल सिल्कू ने शपथ पत्र पेश करने वाले सदस्यों का सत्यापन कराया और फिर जल्द ही चर्चा की तिथि तय करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संतोषी, कृष्ण दत्त, जनार्दन प्रसाद तिवारी, सुशीला, गुलाम गौस, अकालमती, गुलरी, रामसुभग, हनीबुन्निशा, राजमती, प्रदीप कुमार, अदील, जाहिदा, अंजुम, धर्मेंद्र कुमार, राममिलन, फूला देवी, नीबर, महबूब, मीना देवी, रहीमुल्लाह, रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार ब्लॉकों में पास हो चुका है अविश्वास प्रस्ताव
जिले के 14 ब्लॉकों में से अब तक चार ब्लॉकों में अविश्वास प्रस्ताव पास हो चुका है। इसमें सदर ब्लॉक में नए प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बढ़नी, मिठवल और डुमरियागंज में प्रमुख तो अपदस्थ कर दिए गए। लेकिन चुनाव अभी नहीं हुआ है। भनवापुर ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद सपा की प्रमुख ने स्वत: इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा लोटन व उसका में भी अविश्वास प्रस्ताव की कोशिश हुई, लेकिन कोरम पूरा न होने से इन दोनों ब्लॉकों में प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रह गई थी। अब खुनियांव ब्लॉक में अविश्वास की जंग शुरू हुई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद के करीबी माने जाने वाले तौलेश्वर को अपदस्थ करने के लिए सदस्यों की तैयारी सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।