{"_id":"63962846466c97529d0b9730","slug":"8-booked-in-gold-loot-siddharthnagar-news-gkp460530189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिटाई करके सोना लूट में आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिटाई करके सोना लूट में आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन
पिटाई करके सोना लूट में आठ पर केस दर्ज
लोटन(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव के पास सोने और रुपये के लिए हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित आठ लोगों पर धोखाधड़ी और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सोने की तस्करी से जुड़े इस मामले में की जांच में पुलिस की कई टीमें लग गई हैं।
गोरखपुर कोतवाली के बेनीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अलीगंज निवासी कुनाल गुप्ता के मुताबिक, उनके दो दोस्त 20 लाख रुपये में 800 ग्राम सोना खरीदवाने के लिए 10 दिसंबर को लोटन कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव के दक्षिण नहर पर उसे लेकर आए। आरोप है कि उसके साथियों ने रुपये ले लिया और कहा कि नहर पर बनी पुलिया पर दो लोग खड़े हैं, वहीं चलो। सोना वहां मिल जाएगा। रुपये देने के बाद जब वह नहर पर पहुंचे तो वहां सात लोग बाइक से आए और जो रुपये लिया था उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। सोना भी नहीं मिला।
पीड़ित ने घटना की जानकारी हरिवंशपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी टीम के साथ के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना से जुड़ीं तमाम जानकारियां हासिल करके मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमल नाम के युवक सहित आठ पर धोखाधड़ी और मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस अपना कार्य कर रही है।