{"_id":"5cb4c06bbdec2214114a49cf","slug":"71555349611-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने पीएम के चरित्र पर की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने पीएम के चरित्र पर की टिप्पणी
Mon, 15 Apr 2019 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
उसका में बसपा,सपा के सम्मेलन को संबोधित करते एमएलसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। केंद्र की भाजपा सरकार से जनता को सिर्फ हवा-हवाई वादे मिले हैं। इस सरकार ने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। अमीरों को कर्ज माफी का तोहफा दिया जा रहा है। सुविधाएं भी उन्हें ही मिल रही हैं। यह बात सपा एमएलसी संतोष कुमार यादव ने कही। वह सोमवार को उसका मिश्र पोखरा पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय गठबंधन की सभा में बोल रहे थे।
यादव ने कहा कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से मोदी सरकार की नींद उड़ी हुई है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपना रही है। इस दौराव वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की आंधी चल रही है। बसपा नेता लालचंद्र निषाद ने कहा कि अगली सरकार में गठबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूर्व मंत्री कल्पनाथ बाबू, पूर्व विधायक विजय पासवान, लालजी यादव, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान सरफराज भ्रमर, जुवेदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, सुरेश यादव, राजाराम लोधी, तौलेश्वर निषाद, नन्हें दुबे, छोटू, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।