फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एनएच ने दिया नोटिस, कब्जा खाली नहीं तो चलेगा बुलडोजर

एनएच ने दिया नोटिस, कब्जा खाली नहीं तो चलेगा बुलडोजर

Thu, 14 Mar 2019 09:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
एनएच ने दिया नोटिस, कब्जा खाली नहीं तो चलेगा बुलडोजर
एनएच ने दिया नोटिस, कब्जा खाली नहीं तो चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद दुकान व मकान खाली करने में जुटे लोग
सात दिन का मिला है समय, नहीं खाली हुआ तो चलेगा बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। ककरहवा- रुधौली तक एनएच 233 मार्ग के निर्माण की गति कुछ माह से युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसके तहत नौगढ़ से बर्डपुर और ककरहवा के बीच भी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है। वर्तमान में बर्डपुर कस्बे में एक अदद से अधिक मशीनें लगाकर कस्बे में चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है। जिसे लेकर निर्माण विभाग ने एनएच के निर्माण के दौरान जिन लोगों की जमीन दुकान, मकान और सड़क के चौड़ीकरण के अधिग्रहित किया है। उन्हें सात दिनों का अल्टीमेटम देकर जमीन खाली कराने का निर्देश दिया है ताकि कस्बे में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बिना अवरुद्ध हुए तीव्र गति से हो सके। निर्माण कंपनी ने बताया कि अगर अगले सात दिनों के भीतर लोग अपनी जमीनों को खाली नहीं करते हैं तो कंपनी द्वारा सभी अधिग्रहित एवं अवैध मकान व दुकान को तोड़ दिया जाएगा। जिससे होने वाले नुकसान की सारी जिम्मेदारी कब्जाधारियों की होगी। यह खबर सुनते ही कस्बे में हड़कंप से मच गया। सभी ने धीरे-धीरे अपने मकान, दुकान एवं अवैध कब्जे को खाली करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed