फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘चौकीदार ही चौकीदारों की समस्या को समझेगा’

‘चौकीदार ही चौकीदारों की समस्या को समझेगा’

Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
‘चौकीदार ही चौकीदारों की समस्या को समझेगा’
जिला जेल के सामने स्थित मैदान में ग्रामीण चौकीदार महासंघ की जिला इकाई द्वारा चौकीदार सम्मान समारोह आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। देश के चौकीदार को विपक्षी चोर बता रहे हैं। देश के पीएम ईमानदार चौकीदार हैं। आपकी तरह से ईमानदारी से देश की रखवाली कर रहे हैं। एक चौकीदार ही चौकीदारों की भावना और उनकी समस्या को समझेगा।
विज्ञापन


यह बात रविवार को जिला जेल के सामने स्थित मैदान में ग्रामीण चौकीदार महासंघ की जिला इकाई द्वारा आयोजित चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कही। कहा कि नरेंद्र प्रधानमंत्री पीएम बनने के बाद देश को विकास के आयाम तक पहुंचाने का काम किया है। उसी प्रकार उनके द्वारा देश की रखवाली भी की जा रही है जिससे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कहा कि चौकीदारों की हर समस्याओं को समझा जा रहा है। हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया। वहीं, चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर वित्त राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। जिस पर उन्होंने चौकीदारों को भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, चौकीदारों को कंबल देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि चौकीदार सुरक्षा की सबसे बड़ी कड़ी हैं। कहा कि गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदारों के हाथ में होती है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान भाजपा नेता संपूर्णानंद पांडेय, चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला महामंत्री लक्ष्मी नरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed